लोहरदगा : 6 अक्टूबर से लापता लड़की का शव कुएं से मिला, जानिए क्या था पूरा मामला

    लोहरदगा : 6 अक्टूबर से लापता लड़की का शव कुएं से मिला, जानिए क्या था पूरा मामला

    लोहरदगा(LOHARDAGA): जिले में 6 अक्टूबर से एक युवती जयंती उरांव लापता थी. लापता युवती का शव आज यानी शनिवार को उसके घर के समीप ही एक कुएं से बरामद किया गया. मिली जानकारी के अनुसार युवती की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी.

    पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया शव

    बता दें कि युवती जिला मुख्यालय पर झाड़ू लगाने का काम करती थी. जयंती उरांव के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है. जानकारी के अनुसार मृतिका अपने दो भाई और एक बहन के साथ लोहरदगा जिला मुख्यालय के समक्ष मकान में रहती थी. वहीं, शनिवार की सुबह जब शव को कुएं में तैरता हुआ देखा गया, तब इसकी सूचना सदर पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर. उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news