देवघर(DEOGHAR): देवघर के बाबा मंदिर परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के नीचे पंडा धर्म रक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ थे. एक दिवसीय सांकेतिक धरना के द्वारा बाबा मंदिर में व्याप्त भ्रष्टाचार, शीघ्र दर्शनम और वीआईपी पूजा की कुव्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की गई है. वहीं पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर कि माने तो वीआईपी पूजा के नाम पर मंदिर प्रबंधक द्वारा जमकर भ्रस्टाचार किया जा रहा है. साथ ही शीघ्र दर्शनम के नाम पर श्रद्धालुओं को सिर्फ कुव्यवस्था दी जा रही है. ऐसे में कार्तिक नाथ ठाकुर ने जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन को तीन दिन की मोहलत देते हुए भ्रस्टाचार को रोकने और कुव्यवस्था को सुधारने कि मांग की है. अब अगर तीन दिनों के अंदर उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन करने कि चेतावनी दी गई है.
रिपोर्ट : ऋतुराज सिन्हा
Thenewspost - Jharkhand
4+


