रांची में नाबालिग ने अपने भाई की गोली मारकर कर दी हत्या!  

    रांची में नाबालिग ने अपने भाई की गोली मारकर कर दी हत्या!  

    रांची(RANCHI): पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो मदनपुर में एक नाबालिक बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. हत्या का आरोप मृतक के चहेरे भाई पर लगा है. मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.   

    घटना मृतक के घर से करीब 50 मीटर दूर पर उसकी लाश मिली है. आशंका जताई जा रही है कि हत्या कही और ले जाकर किया गया है. हत्या का आरोप घर वाले चहेरे भाई पर लगा रहे हैं. घटना के बाद मृतक का चाचा पूरे परिवार के साथ फरार हो गया है. बताया जाता है कि मरने और मारने वाले दोनों नाबालिग हमेशा साथ में ही रहा करते थे.  ग्रामीणों का कहना है कि कोकदोरो जमुवारी स्थित पहाड़ में अक्सर दोनो नाबालिग अपने दोस्तों के साथ जुआ भी खेला करते थे. आशंका जताई जा रही है कि जुआ खेलने के दौरान ही कुछ बकझक हुई हो, और नाबालिग आरोपी अपने घर से पिस्तौल निकालकर अपने चचेरे भाई को गोली मार दी. फिलहाल घटनास्थल पर पिठोरिया पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वारदात को अंजाम क्यों दिया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news