BREAKING : नाबालिग युवक ने मासूम बच्ची को बनाया अपना हवस का शिकार, आरोपी फरार, तलाश रही पुलिस


दुमका (DUMKA): दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना कल शाम की बताई जा रही है. यहां एक नाबालिग लड़के ने बच्ची को बहला-फुसलाकर कर दुष्कर्म जैसे शर्मनाक घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें:
CHATRA: दिनदहाड़े लूट लिये थे करीब दो लाख रुपए, दो नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
क्या है मामला
पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी. इसी समय पड़ोस में ही रहने वाले एक नाबालिग ने बहला-फुसलाकर बच्ची को खेत की ओर ले गया. यहीं दुष्कर्म जैसे शर्मनाक घटना को अंजाम दिया. रोती हुई बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई. परिजन सोमवार सुबह बच्ची को इलाज के लिए लेकर दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे. जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से पूछताछ कर रही है. मुफ्फसिल थाना प्रभारी उमेश राम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी की उम्र 11 वर्ष बतायी जा रही है, जो फिलहाल फरार है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
झारखंड में रेप के आकड़े
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 के मुकाबले 2021 में झारखंड में रेप के मामलों में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है. साल 2020 में जहां रेप के 1368 मामले सामने आए थे, वहीं 2021 में यह आकंड़ा बढ़कर 1671 तक पहुंच गया.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
4+