बोकारो (BOKARO): बोकारो थर्मल में एक नाबालिग लड़की को जरा सी लापरवाही का खामियाजा उसकी मौत पर आन पड़ी है. दरअसल, 17 साल की मुस्कान नाम की लड़की अपने घर में झाड़ू लगा रही थी, इस दरम्यान पास में सूखे पत्ते में आग लगी थी. जिससे अचानक उसके कपड़े में आग लग गई. जिसके चलते, वह बुरी तरह से आग में झुलस गई. परिवार वालों नें उसे आग में लिपटा देख आनन-फानन में उसे सीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल करगली में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
बीजीएच अस्पताल रेफर
आपकों को बता दें कि आनन- फानन में परिवार वालों द्वारा नाबालिग बच्ची को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बच्ची की गंभीर हालात को देखते हुए बोकारों के बीजीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
रिपोर्ट. संजय कुमार
Thenewspost - Jharkhand
4+

