रजरप्पा में नाबालिग युवती से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, जांच में जुटी पुलिस

    रजरप्पा में नाबालिग युवती से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, जांच में जुटी पुलिस

    रजरप्पा(RAJRAPPA): रजरप्पा थाना क्षेत्र के जनियामारा जंगल में एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार गोला थाना अंतर्गत खोखा व्यांग की एक नाबालिग युवती अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी. रास्ते में जनियामारा जंगल के समीप दो लोगों ने मोटरसाइकिल रोककर युवती के दोनों दोस्तों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया. वही युवती को घसीटते हुए जंगल में ले जाकर दोनों आरोपियों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया. उसके बाद दोनों ने धमकी देते हुए कहा की किसी को बताओगी तो जान से मार देंगे. जिसके बाद युवती किसी तरह भागकर पुलिस के पास पहुंची. जहां उन्होंने अपनी दास्तां को पुलिस को बताया. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल से ही एक आरोपी भुचुंगडीह निवासी रहीम अंसारी 40 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना ले आये. वहीं युवती को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया.

    दोषियों को होगी कार्रवाई, मामले की हो रही जांच : एसडीपीओ

    रामगढ़ एसडीपीओ किशोर रजक ने कहा कि लड़कीं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं. पीड़ित परिजनों ने आवेदन दिया है. जिसपर पुलिस कार्रवाई कर रही है.  दुष्कर्म मामले में एक व्यक्ति ( रहीम अंसारी 45 वर्ष ) को गिरफ़्तार कर लिया गया है. वही दूसरे आरोपी बिरबल मांझी की तलाश जारी है. पूरे मामले में जो भी आरोपी हैं सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. लड़की को हर हाल में न्याय दिलाना प्राथमिकता है.

    रिपोर्ट:जयंत कुमार

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news