देवघर में मंत्री हफिज़ुल हसन ने फराया राष्ट्रीय ध्वज, सेनानी और उनके आश्रितों को किया सम्मानित

    देवघर (DEOGHAR): देवघर में 76 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम नगर स्टेडियम में आयोजित हुआ. यहां राज्य के पर्यटन, अल्पसंख्यक मंत्री हफिज़ुल हसन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी. इससे पूर्व मंत्री ने डीसी, एसपी के साथ परेड का निरीक्षण किया. अपने संबोधन मे राज्य और देश में चल रहे विकास योजनाओं के साथ वर्तमान हेमंत सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी.

    परेड में बैंड बना आकर्षण का केंद्र

    मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, जिला का नाम रौशन करने वाले और श्रावणी मेला के सफल संचालन में भूमिका निभाने वालों को मंच पर सम्मानित किया. वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वतंत्रता सेनानी और इनके आश्रितों को भी सम्मानित किया गया. कोरोना काल के दौरान लगभग दो वर्ष बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें. परेड में आर के मिशन विद्यापीठ का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर



    Related News