मंत्री बन्ना गुप्ता और MLA सरयू राय ने किया जलाभिषेक, स्वर्णरेखा नदी से निकली कलश यात्रा

    मंत्री बन्ना गुप्ता और MLA सरयू राय ने किया जलाभिषेक, स्वर्णरेखा नदी से निकली कलश यात्रा

    जमशेदपुर , (JAMSHEDPUR): श्रावण की पहली सोमवारी को हर हर महादेव के जयकारे से लौहनगरी गूंज उठी. शहर के लगभग सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. क्या आम और क्या खास सभी बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर अपनी अपनी मनोकामना मांग रहे हैं. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी अपने परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर राज्य की समृद्धि की कामना की तो वहीं विधायक सरयू राय ने भी बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर राज्य के विकास की कामना की है.

    स्वर्णरेखा नदी से निकला कलश यात्रा

    लौहनगरी जमशेदपुर में पहली सोमवारी के दिन मानगो के स्वर्णरेखा नदी से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई. नदी से कलश में जल भरकर भुइयांडीह शिवालय भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया. इस अवसर पर भक्त बोल बम के नारे लगाते हुए नजर आए. ऐसा लग रहा था कि पूरा शहर भक्तिमय हो गया है. सभी भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया और अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. हर हर महादेव के नारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news