गांधी जयंती पर बोले मंत्री बादल पत्रलेख- भगवान को किसी ने देखा तो नहीं लेकिन गांधी जी भगवान के रूप में धरती पर आए

    गांधी जयंती पर बोले मंत्री बादल पत्रलेख- भगवान को किसी ने देखा तो नहीं लेकिन गांधी जी भगवान के रूप में धरती पर आए

    देवघर(DEOGHAR): आज़ाद भारत के बाद प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी की जयंती मनाई जाती है. इसी दिन 1869 में गुजरात के पोरबंदर में मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें बापू के नाम से भी जानते हैं इनका जन्म हुआ था. एक साधारण परिवार में जन्मे गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए पूरे विश्व में ऐसा अमिट छाप छोड़ी की भारत के वो राष्ट्रपिता कहलाने लगे. आज उनकी 154 वीं जयंती मनाई जा रही है. इसी कड़ी में आज देवघर कांग्रेस कार्यालय में भी हर्षोल्लास के साथ गांधी जयंती मनाई गई. जहां झारखंड के मंत्री बादल पत्रलेख सहित अन्य पार्टी नेताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. 

    गांधी जी धरती पर भगवान के रूप में आये-बादल

    गांधी जयंती के मौके पर झारखंड के मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि गांधी पूरे विश्व में आज भी प्रासंगिक है. उनके विचारों पर चलकर ही आप अपने जीवन को कृतार्थ कर सकते हैं. मंत्री ने कहा कि भगवान को किसी ने देखा तो नहीं है लेकिन गांधी जी भगवान के रूप में आये जिन्होंने अहिंसा और मानवता का संदेश दिया जिस कारण आज हमलोग आज़ाद भारत के लोग कहलाते हैं. गांधी जी ने समाज की तमाम कुरूतियों को खत्म किया था. आज उनके जयंती पर हमलोग भी उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिए हैं. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news