जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में अब अपराधी इंसान तो क्या भगवान तक को नहीं छोड़ रहे हैं. उनके अपराध की सीमा इस कदर बढ़ गई है की वो भगवान के दहलीज तक पहुँच गए है. ऐसा ही शहर के सबसे प्रसिद्ध मानगो का बड़ा हनुमान मंदिर में हुआ. जहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. हनुमान मंदिर में देर रात 4 की संख्या में आए चोरों ने मंदिर का शीशा तोड़ सटर काट मंदिर में प्रवेश किया और दान पेटी से रुपए के साथ-साथ हनुमान जी पर चढ़े जेवरात को भी चुरा कर ले गए. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
जमशेदपुर शहर में अब चोर भगवान के घर में भी अपना हाथ साफ कर रहे हैं. मंदिर में सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो मंदिर पूरी तरह से खुला दिखा और मंदिर में तोड़फोड़ और तिजोरी में से रुपए गायब थे, पूरी घटना वहाँ लगे सिसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं. मगर चोरों ने चेहरे पर गमछा लगा रखा है. जिससे चोरों की पहचान नहीं हो पा रही है. चोरी की सूचना मिलते ही मानगो पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच में जुट गई है .
Thenewspost - Jharkhand
4+

