झारखंड में आज से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं 

    झारखंड में आज से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं

    रांची(RANCHI): झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू हो गई है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इसकी  पूरी तैयारी कर ली है. इस को लेकर परीक्षा सामग्री जिलों में भेजी जा चुकी है. राज्य में इस वर्ष कुल 768004 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. वहीं झारखंड में कुल 1959 परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं. जहां मैट्रिक की परीक्षा में कुल 433718 तो इंटर में 334286 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

    शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं 

    मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए 1241 केंद्र बनाए गए हैं, तो वहीं इंटर  परीक्षार्थियों के लिए 718 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सभी जिलों में इंटर एवं मैट्रिक की परीक्षा को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर के राज्य सरकार और शिक्षा विभाग पूरी तरीके से तत्पर दिखाई दे रहे हैं. इसी वजह से झारखंड के सभी जिलों में परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ मजिस्ट्रेट और गस्ती दल की तैनाती भी की गई है. साथ ही सभी जिला के उपायुक्त को नियमों का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश विभाग की ओर से दिया गया है. इसी बीच परीक्षा को देखते हुए शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं भी दी. शिक्षा मंत्री ने तैयारी को लेकर कहा सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है. शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों से भी सहयोग की अपील की.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news