बंद पड़े केबल कंपनी में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

    बंद पड़े केबल कंपनी में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत वर्षों से बंद पड़े केबुल कंपनी में बुधवार को एक बार फिर से भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग, टाटा स्टील एवं अन्य कंपनियों के दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है. जिसके बाद अग्निशमन विभाग के द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

    कई बार केबल कंपनी में लग चुकी है आग

    बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है, जब बंद पड़े केबुल कंपनी में अगलगी की घटना हुई है. इससे पहले भी कई बार केबुल कंपनी में आग लग चुकी है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर बार-बार बंद पड़े कंपनी में आगलगी की घटना कैसे हो रही है. यह जांच का विषय है, मगर यह पहली बार नही है जब इस बंद पड़े कंपनी में आग लगी है. इससे पूर्व भी कई बार इस कंपनी में आग की घटना घटी है मगर आग लगने के करणो का खुलासा नही हो पाता है, आग की घटना में उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता है.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news