धनबाद: आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, कई लोग जिंदा जले, आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम 

    धनबाद: आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, कई लोग जिंदा जले, आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित आशीर्वाद टावर में लगी आग ने कोहराम मचा रखा है. आग इतनी भयानक लगी है कि दमकल की 8 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. आग लगे हुए अपार्टमेंट से दर्जनों लोगों को बाहर निकाल कर उन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में एंबुलेंस से भेजा गया है. वहीं कई लोगों जिंदा जलकर अपार्टमेंट के फर्श और सीढ़ी पर पड़े हुए हैं. लोगों ने आशीर्वाद टावर के भीतर प्रवेश कर लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया है. घटनास्थल के बाहर यह भी चर्चा है कि उस फ्लैट में रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी की आज शादी थी.  शादी  धनसार  के विनायक भवन में होनी थी.  

    आग से झुलसने वाले भी कम नहीं 

    बता दें कि शुक्रवार की रात घटनास्थल से कुछ  दूरी पर हाजरा अस्पताल में लगी आग ने 5 लोगों की जान ले ली थी.  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चार लोगों की लाशें भागते हुए सीढ़ी पर  दिख रही है. हालांकि, इस वायरल वीडियो का The Newspost पुष्टि नहीं करता. लेकिन इस अग्निकांड में तीन से अधिक लोगो की जाने गई गई. ऐसा लोग बता रहे है. वहीं दमकल कर्मियों के अथक मेहनत और लगातार कोशिश से आग पर काबू पाया गया था, परंतु अपार्टमेंट के कई फ्लोर पर जहरीली धुवें का कहर अब भी बरकरार है. 

    थाना प्रभारी भी झुलसे

    लोगों का कहना है कि आग लगी मामले में राहत कार्य के दौरान लोगों को बचाने के क्रम में बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह भी झुलस गए हैं. उन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जबकि दो दर्जन लोगों को भी आशीर्वाद टावर से निकालकर बदहवास और बेहोशी की अवस्था में इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम भेज जा चुका है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से डेढ़ दर्जन दमकल मौके पर आग बुझाने का कार्य कर रही है. जबकि भारी संख्या में रिजर्व पुलिस को बुलाकर इलाके को घेर लिया गया है. वहीं स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है. लोग बदहवास होकर इधर उधर भाग रहे हैं. कई लोग अपने परिजनों की कुशलता जानने के लिए परेशान भी दिख रहे हैं. 




    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news