विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, जांघ और गर्दन पर चोटों के मिले निशान, ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोप

    विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, जांघ और गर्दन पर चोटों के मिले निशान, ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोप

    धनबाद (DHANBAD) : अमलाबाद ओपी थाना क्षेत्र के सियाडीह सी-4 की रहने वाली पूर्णिमा देवी की रविवार को शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जहर खिलाने का आरोप लगाया है. 

    मृतका के भाई नारायण पंडित ने बताया कि शनिवार को बहन के भैसुर ने फोन कर उन्हें सूचना दी थी कि अजय शंकर पांडे द्वारा पत्नी के साथ मारपीट की गई है. वहीं जब उन्होंने बहन को फोन किया तो उसने रोते हुए कहा कि पति ने मारपीट कर जहर खिला दिया है और उनसे खुद को बचाने की गुहार लगाई. इसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

    नारायण पंडित का आरोप है कि बीते एक साल से अजय शंकर पांडे एक लाख रुपये की मांग कर रहा था और पैसे नहीं देने पर वह बहन को प्रताड़ित करता था. आरोप है कि शनिवार को भी रुपये नहीं देने पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई. 

    मृतका की बहन सावित्री पांडेय ने बताया कि पूर्णिमा देवी के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं. हाथ, जांघ और गर्दन पर चोटें साफ दिखाई देती हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अजय शंकर पांडे कोई काम नहीं करता था और हमेशा पैसों की मांग करता था. 

    रिपोर्ट : नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news