चतरा मुठभेड़ के खिलाफ माओवादियों ने बंद बुलाया, पुलिस और रेलवे हाई अलर्ट पर

    चतरा मुठभेड़ के खिलाफ माओवादियों ने बंद बुलाया, पुलिस और रेलवे हाई अलर्ट पर

    रांची(RANCHI): नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने 24 घंटे का बंद बुलाया है. पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा पिछले 3 अप्रैल को मुठभेड़ में पांच माओवादियों को मार गिराए जाने के खिलाफ अब बंद का आह्वान किया गया है. 14 तारीख की रात 12 बजे से 24 घंटे का यह बंद आहूत है. यह बंद 15 मई की रात तक प्रभावी रहेगा. बंद के दौरान नक्सली हिंसा की वारदात को अंजाम दे सकते हैं.

     झारखंड में पुलिस और सेंट्रल पुलिस फोर्स ने बढ़ाई सतर्कता 

    भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा उनके संगठन के सदस्यों की हत्या के खिलाफ बंद है. इस बंद के मद्देनजर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में पुलिस को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिया है. रेलवे ने भी ट्रेनों के परिचालन के लिए अलर्ट जारी करते हुए आवश्यक एहतियात अपनाना शुरू कर दिया है. झारखंड में पुलिस और सेंट्रल पुलिस फोर्स यानी सीआरपीएफ ने अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है. प्रभावित इलाकों में गश्ती तेज कर दी गई है. उल्लेखनीय है कि नक्सली संगठनों के खिलाफ झारखंड में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन बहुत संगठित तरीके से चल रहा है और इसके परिणाम भी आ रहे हैं. घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों के कब्जे से छुड़ा लिया गया है ऐसे कई क्षेत्रों से नक्सली भाग खड़े हुए हैं. नक्सली संगठनों के कई सदस्य पुलिस के समक्ष सरकार की सरेंडर पॉलिसी का लाभ लेते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है. नक्सलियों की धीरे-धीरे कमर तोड़ी जा रही है. इस कारण भाकपा माओवादी संगठन समेत कई अन्य स्प्लिंटर ग्रुप्स अपने अस्तित्व को बचाने में लगे हुए हैं


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news