पांच पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाला माओवादी गिरफ्तार, जानिए कितना कुख्यात है ये नक्सली

    पांच पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाला माओवादी गिरफ्तार, जानिए कितना कुख्यात है ये नक्सली

    रांची(RANCHI): पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने माओवादी दस्ते के सक्रिय सदस्य एनेम हस्सा पूर्ति को गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार माओवादी पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में शामिल था. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ थाना क्षेत्र के राडग़ांव और रंगामटी के बीच से पुलिस ने दबोचने में सफलता हांसिल कि है.तमाड़ पुलिस और SsB की संयुक्त कार्रवाई में अमित मुंडा गिरोह के सदस्य को दबोचा गया है.

    चार साल पहले एनआईए ने किया था गिरफ्तार 

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि तमाड़ क्षेत्र का रहने वाला है उग्रवादी, माओवादी के सक्रिय सदस्य और घातक हमले करने में माहिर है. गिरफ्तार उग्रवादी तिरुलडीह खरसावां थाना क्षेत्र की गस्ती पार्टी पर घात लगाकर हमला किया था. जिसमें पांच पुलिसकर्मियों के शहादत हुई थी.चार साल पहले इसे एनआईए  ने गिरफ्तार किया था.बाद में बेल पर छूट कर वापस से दस्ते में शामिल हो गया था. एनआईए की ओर से उग्रवादी पर 50 हजार का इनाम रखा गया है.

    यह समान किया गया बरामद 

    पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादी के पास से एक देशी दो नाली कट्टा और चार ज़िंदा गोली बरामद किया है. बता दें कि गिरफ्तार उग्रवादी पर दो मामले दर्ज है.कुडू थाना क्षेत्र में पांच 2020 में हुए पुलिस हमले में भी इसका बड़ा हाथ था.जिसमें पांच पुलिस कर्मियों की शहादत हुई थी.

    कोल्हान से भाग कर माओवादी इधऱ-उधर ले रहे पनाह 

    पुलिस के मुताबिक कोल्हान में पोलिससिया दबिश बढ़ी है. जिस कारण कोल्हान से भाग कर माओवादी इधर उधर पनाह ले रहे है. साथ ही उग्रवादी अपने पुराने साथी को जोडने में लगे है.लेकिन एसएसपी चंदन सिन्हा  पुलिस की नजर हर तरफ है.किसी भी हाल में माओवादियों को छोड़ा नहीं जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news