रांची जिले के कई थाना प्रभारी बदले गए, जानिए कौन कहां गया

    रांची जिले के कई थाना प्रभारी बदले गए, जानिए कौन कहां गया

    रांची(RANCHI): - विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिहाज से रांची में कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है. कुल 12 थाना प्रभारियों का तबादला और पदस्थापन हुआ है.

    रांची के 15 ओपी के नए थाना प्रभारी शिव नारायण तिवारी बनाए गए हैं.इटकी का नया थाना प्रभारी अमित प्रशांत बने हैं. आकाश भारद्वाज को खादगढ़ा टोपी का प्रभारी बनाया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने मुकेश हेंब्रम को बेड़ो का थाना प्रभारी नियुक्त किया है. सतीश वर्णवाल को सोना हाथों का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. इसके अतिरिक्त विपुल कुमार ओझा को मूरी ओपी प्रभारी का दायित्व दिया गया है. अनगड़ा थाना के नए प्रभारी नवीन कुमार बनाए गए हैं. वहीं बृजेश कुमार को रिम्स का सुरक्षा प्रभारी का दायित्व दिया गया है. मनीष कुमार और चंद्रशेखर को पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने सभी नवनियुक्त थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था सख्त करने का निर्देश दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news