मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल 4 सितंबर को दिल्ली में, झारखंड के कई नेता दिल्ली रवाना

    रांची (RANCHI) : बढ़ती मंहगाई को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 4 सितम्बर को केन्द्र सरकार के खिलाफ महंगाई पर हल्ला बोल रैली का आयोजन किया जाएगा. इसे सफल बनाने के लिए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरीष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था रांची एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया. कांग्रेस के कार्यकर्ता महंगाई को लेकर पोस्टर के माध्यम से नई दिल्ली के रामलीला मैदान में भयावहता को प्रदर्शित करेंगे.

    ये मंत्री हुए दिल्ली के लिए रवाना

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, चंदन बैठा, फिरोज रिजवी मुन्ना,कुमुद रंजन, संजीत यादव, अभिषेक साहू,दिवेश राज,चतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार दूबे,खूंटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी,गुमला जिला कांग्रेस के रोहित उरांव, लोहरदगा से शिव शंकर उरांव, संजीत सिंह, सहित कई और नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गये.

    बढ़ते महंगाई से कहरा रही देश की जनता - आलोक कुमार दूबे

    एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे ने ने कहा कि 75 वर्षों में पहली बार खाने पीने की चीजों से लेकर हर जरूरत की चीजों पर कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की गई है. जिसके वजह से देश की जनता कराह रही है, कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करने के लिए तैयार है.  कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में महंगाई और बेरोजगारी के लिए आवाज बुलंद करेंगे, जनविरोधी सरकार को उखाड़ने का इस विराट रैली से देश की जनता से आह्वान किया जाएगा.

    पूंजीपतियों की सरकार को नेस्तनाबूद करने का सही समय

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा गरीब हो या मध्यम वर्गीय हर समाज हर व्यक्ति महंगाई से त्राहिमाम कर रहा है,पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें वर्तमान में सबसे निचले स्तर पर होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों 100 के पार है, इसके लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेता चंदन बैठा ने कहा झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर रैली में अपनी आवाज बुलंद करेंगे. उन्होंने कहा अब वक्त आ गया है जब पूंजीपतियों की सरकार को नेस्तनाबूद किया जाए. कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने बताया दिल्ली पहुंचकर संध्या छः बजे झारखण्ड के कांग्रेस जनों की बैठक एआईसीसी मुख्यालय में होगी.

    रिपोर्ट: रांची ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news