दुमका(DUMKA): दुमका जिला के बासुकिनाथ धाम स्थित मेला क्षेत्र में कई ऐसे धर्मशाला है, जिनके संचालन पर साल 2016 जिला प्रशासन के आदेश के बाद रोक लगाई गई थी. लेकिन ये अब भी संचालित हो रहे है. मेला के बीचो बीच कई वर्ष पुराने अग्रवाल धर्मशाला जर्जर अवस्था में है. लेकिन फिर भी इसको संचालित किया जा रहा है.
जर्जर अवस्था में भी संचालित हो रहा धर्मशाला
आपको बताये कि साल 2016 में जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया था. जिसमें जर्जर होने की वजह से अग्रवाल धर्मशाला को बंद करने की बात कही गई थी. आदेश के 2 साल बाद जिला प्रशासन ने भवन निर्माण विभाग से जांच कराया, तो पाया कि इसके दिवालों के प्लास्टर झड़ रहे हैं. लेकिन फिर इसे 2023 के श्रावणी मेले में संचालित किया जा रहा है. यदि धर्मशाला के ढ़हने से कोई अप्रिय घटना होगी, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है.
2016 में बंद करने का दिया गया था आदेश
वहीं इसको लेकर एसडीएम कौशल कुमार ने मीडिया को बताया कि ऐसे धर्मशाला पर जिला प्रशासन की नजर है. बहुत जल्द धर्मशाला को सील किया जाएगा. ऐसे कई धर्मशाला है, जो कि सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए भी संचालित हो रहा है. जिला प्रशासन समय रहते इस पर संज्ञान लेगा.
रिपोर्ट- सुतिब्रो गोस्वामी

