दुमका(DUMKA): जिले में बगैर परमिट के परिचालित होने वाले ऑटो रिक्सा को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में जरमुंडी थाना अंतर्गत आरटीओ और डीटीओ द्वारा संयुक्त जांच कर 7 ऑटो रिक्सा को परमिट नहीं रहने के कारण जब्त किया गया. इसी प्रकार नगर थाना में 5 ऑटो रिक्सा को परमिट नहीं रहने और अन्य कागजात नहीं रहने के कारण जब्त किया गया.
बता दें कि यह संयुक्त रूप से डीटीओ कार्यालय और आरटीओ कार्यालय द्वारा किया गया है, जिसमें आरटीए और डीटीओ कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.
रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

