DHANBAD: केवल 44 मिलीमीटर बारिश में डूब गए शहर के कई इलाके,अस्पताल भी नहीं बचा


धनबाद(DHANBAD): केवल 44 मिलीमीटर बारिश और शहर के कई इलाके डूब गए पानी में. जी हां ,रविवार को शहर में 44 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई लेकिन इसी बारिश में जलाना अस्पताल में पानी भर गया. अस्पताल के सामने की सड़क पर गाड़ियां रेंगने लगी. पैदल चलने वालों को तो भारी परेशानी हुई. इतना ही नहीं हंस विहार कॉलोनी, ग्रेवाल कॉलोनी सहित अन्य इलाकों की स्थिति खराब हो गई .आपको बता दें कि पिछले 10 साल से हर बरसात में शहर यही स्थिति झेल रहा है. पिछले साल तो अधिक बारिश होने के कारण कई इलाके कई दिनों तक पानी में डूबे रहे .पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न होती है. हर बार कहा जाता है कि इसका कोई ठोस उपाय कर लिया जाएगा लेकिन यह सिर्फ आश्वासन ही रहता है, जमीन पर कुछ किया नहीं जाता.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद
4+