जनता के जवाब से कइयों को लगी है मिर्ची... सांसद ढुलू महतो विवाद पर बोली विधायक रागिनी सिंह


धनबाद(DHANBAD):धनबाद नगर निगम चुनाव के दौरान चढ़ा सियासी पारा निगम चुनाव के बाद भी चढ़ा हुआ है. धनबाद से भाजपा सांसद और झरिया से भाजपा के पूर्व विधयाक जो अब मेयर बन चुके हैं (संजीव सिंह) के बीच वाक युद्ध लगातार जारी है, जो मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही है.एक ओर जहां सांसद ढुल्लू महतो के समर्थक लगातार सोशल मीडिया पर मेयर संजीव सिंह के खिलाफ तंज कसते नजर आ रहें है तो वहीं, इसपर अब खुलकर सामने आई झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा है कि नगर निगम चुनाव में संजीव सिंह के चुनाव लड़ने और जितने से बहुतों को मिर्ची लगी है.
पढ़े क्या है विवाद की वजह
बता दें कि धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा ने संजीव कुमार को अपना मेयर प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था, तो वहीं, पूर्व विधायक संजीव सिंह ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतर गए थे जिसके बाद धनबाद सांसद ढुल्लू महतो संजीव सिंह के खिलाफ लगातार हमलावर दिखे थे. जिसपर संजीव सिंह ने उन्हें बीपी (ब्लडप्रेशर) जांच करवाने की सलाह दी थी. वहीं, चुनाव परिणाम संजीव सिंह के पक्ष में आने के बाद सांसद ढुल्लू महतो का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह किसी स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के दौरान अपना बीपी चेक करवाते नजर आए थे, लेकिन इस चेकअप को सांसद बीच मे ही छोड़कर चले गए थे.
सांसद ढुलू महतो विवाद पर बोली विधायक रागिनी सिंह
वहीं चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जब संजीव सिंह को धनबाद का नया मेयर घोषित किया गया उसके बाद भी सांसद के समर्थक मेयर संजीव सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो अपलोड करते नजर आ रहें है. मेयर संजीव सिंह और उनकी धर्मपत्नी झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सिंह मेंशन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान इसपर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा- "हम धनबाद की जनता और जनप्रतिनिधियों के सम्मान करते है, हम हर समय संयमित तरीके से किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन इस नगर निगम चुनाव में संजीव सिंह के चुनाव लड़ने से बहुत लोगों को मिर्ची लगी है, बुरा न मानो होली है.
रिपोर्ट-नीरज कुमार
4+