मनिका विधायक के भतीजे का शव कुआं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    मनिका विधायक के भतीजे का शव कुआं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    लातेहार(LATEHAR) मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह के भतीजा कृष्णा सिंह का शव कुआं से बरामद किया गया है. घटना बरवाडीह थानाक्षेत्र के विधायक के पैतृक गांव मंगरा की है.

    पुलिस जुटी अनुसंधान में 

    शव मिलने से इलाके में सनसनी  फ़ैल गया है. मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह के भतीजा का शव कुंआ से बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक़ घटना को लेकर बताया जा रहा है कि विधायक का भतीजा बीते तीन दिनों से लापता था. इसे लेकर परिजन अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे. इसी दौरान शुक्रवार अहले सुबह घर से कुछ दूरी पर अवस्थित कुंआ में शव होने की सूचना प्राप्त हुई. घटना के बाद बरवाडीह पुलिस को सूचित किया गया. सूचना के साथ पुलिस टीम गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर किया गया है. शव की शिनाख्त विधायक के भतीजा के रूप में किया गया.

    पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा 

    वहीं घटना पर विधायक पुत्र ने बताया कि घटना अप्रत्याशित है. किसी से कोई लड़ाई भी नहीं थी. वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है. घटना को लेकर पुलिस सब-इन्सपेक्टर के मुताबिक़ शव का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा कि ये हत्या है या आत्महत्या.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news