मानगो नगर निगम ने एक दर्जन से अधिक लोगों को उनके घरों की सौंपी चाभी, साथ में लगाने के लिए दिए पौधे  

    मानगो नगर निगम ने एक दर्जन से अधिक लोगों को उनके घरों की सौंपी चाभी, साथ में लगाने के लिए दिए पौधे  

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): मानगो नगर निगम ने सरकार के 7 वें वर्षगांठ के उपलक्ष पर  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक दर्जन से अधिक लाभुकों को उनके नए आवास की चाभी सौपी. इसके साथ ही निगम ने घर में लगाने के लिए पौधा भी सौपा. इस संबंध में जानकारी देते हुए मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि यही नहीं मानगो नगर निगम की ओर से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मानगो में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 860 घरों में 729 लोगों को घर मिल चुका है. इन लोगों ने गृह प्रवेश भी कर लिया है.

    ये भी पढ़ें:

    यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी को किया फोन, जेएमएम से समर्थन का भरोसा

    पहले घर थे जर्जर, अब हो गए पक्के  

    पहले इनके घर कच्चे और जर्जर थे. बरसात के दिनों में इनको काफी दिक्कत होती थी. मानगो के नगर निगम के रहने वाली महिला लाभुकों का कहना है कि पहले बरसात में उनके घर में पानी टपकता था. सोने तक की जगह नहीं रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. प्रधानमंत्री आवास योजना के चलते उनका घर पक्का हो चुका है. लाभुकों ने प्रधानमंत्री के साथ मानगो नगर निगम के आला अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया.  

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news