Breaking News: मांडर MLA शिल्पी नेहा तिर्की ने अंग्रेजी में ली शपथ

    Breaking News: मांडर MLA शिल्पी नेहा तिर्की ने अंग्रेजी में ली शपथ

    रांची(RANCHI): झारखंड में 23 जून को मांडर विधानसभा का उपचुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस उम्मीदार शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल की. जीत के बाद आज यानी सोमवार को नेहा तिर्की ने विधानसभा सदस्य की शपथ ली. विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने उन्हें शपथ दिलाई. आपको बता दें कि शपथ के दौरान  बंधु तिर्की, राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी समेत अन्य कांग्रेस और जेएमएम के विधायक और मंत्री मौजूद रहे.

    अंग्रेजी में ली शपथ

    शिल्पी नेहा तिर्की ने विधानसभा की सदस्यता अंग्रेजी में ली. उनसे पूछे जानें पर उन्होंने कहा कि मैं अंग्रेजी में कंफर्टेबल हूं इसलिए मैंने अंग्रेजी में शपथ ली. शिल्पी ने कहा कि यह मेरे लिए काफी भावुक पल है.

    रिपोर्ट: नीरज कुमार, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news