बच्चा चोरी के शक में पिटाई, देवघर में मॉब लिचिंग का शिकार होने से बचा शख्स

    बच्चा चोरी के शक में पिटाई, देवघर में मॉब लिचिंग का शिकार होने से बचा शख्स

    देवघर : सारठ विधानसभा क्षेत्र के पथरड्डा ओपी क्षेत्र में आज एक शख्स मॉब लिंचिंग के शिकार होने से बच गया. दरअसल इसी क्षेत्र के रहने वाले ईश्वर पोद्दार का बेटा साईकल से स्कूल जा रहा था. रास्ते मे एक शख्स ने उसको रोका और साईकल चलाने की बात कह कर उससे सायकिल ले लिया. शख्स को जब सायकल मिला तो वे उसे तेज़ रफ़्तार में चलाते हुए भागने लगा.

    बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई

    स्कूल जा रहे बच्चा भी दौड़ता हुआ उसका पीछा करने लगा. कुछ दूर जाने के बाद बच्चा रोने लगा तो स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पूछने पर पूरी बात बच्चे ने ग्रामीणों को बताई. ग्रामीण एकजुट हुए और शख्स को चारों तरफ से घेर लिया. ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में शख्स की जमकर पिटाई शुरू कर दी. इसकी सूचना स्थानीय थाना को मिलते ही तुरंत घटना स्थल पर पहुँची. पुलिस के पहुचने के बाद भी ग्रामीण शख्स की पिटाई करते रहे. ग्रामीण शक्श को अधमरा करते हुए कपड़ा फटने तक मारते रहे.

    मॉब लिचिंग का शिकार होने से बचा शख्स

    किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों की चंगुल से शख्स को छुड़ाया और अपने कब्जे में ले लिया. इसी बीच सारठ थाना की पुलिस भी दल बल के साथ पहुँची और उग्र ग्रामीणों को शांत कराते हुए शक्श को पहले थाना लाई फिर सारठ सीएचसी में उसका प्राथमिक इलाज करवाते हुए उसे देवघर सदर अस्पताल भेज दी. पूरी घटना बच्चा चोरी की आशंका में हुई है. पुलिस अगर त्वरित कार्रवाई नही करती तो आज यह शक्श मॉब लिंचिंग का शिकार हो जाता. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर अपना जांच शुरू कर दी है किसी ओर से कोई भी बयान देने से परहेज कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news