धनबाद(DHANBAD): धनबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह एक व्यक्ति ने पुल से सीधे छलांग लगा दी. छलांग लगाने से वह 25000 हाईटेंशन की तार से टकरा गया. टकराने के बाद उसका शरीर बुरी तरह से झुलस गया. इसके बाद तो स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई .आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर पहले तो शटडाउन कराया, उसके बाद मालगाड़ी में गिरे युवक को बाहर निकाल कर धनबाद SNMMCH में भर्ती कराया. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. वह धनसार क्षेत्र का रहने वाला है. उसका नाम प्रमोद कुमार अग्रवाल बताया गया है. उसने छलांग क्यों लगाई, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है.
धनबाद से संतोष की रिपोर्ट
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

