बंद पड़ी BCCL खदान का बड़ा हिस्सा 200 फीट धंसा, झोपड़ी भी जमींदोज, लोगों में काफी आक्रोश

    बंद पड़ी BCCL  खदान का बड़ा हिस्सा 200 फीट धंसा, झोपड़ी भी जमींदोज, लोगों में काफी आक्रोश

    धनबाद(DHANBAD): चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ स्थित बंद पड़े बीसीसीएल से शनिवार की सुबह एक भयावह आवाज आई. दरअसल,  डुमरीजोड़ स्थित बंद पड़े बीसीसीएल के मुहाने का एक बड़ा हिस्सा लगभग 200 फीट से ज्यादा धंस गया. वहीं, पास में बनी एक झोपड़ी भी जमींदोज हो गई. जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. इधर, घटना के बाद लोगों के बीच काफी आक्रोश देखा जा रहा है. बता दें कि पिछले कई दशकों से बंद पड़ा बीसीसीएल का ये मुहाना अब कोयला चोरों के लिए सेफ जोन बना हुआ था, धड़ल्ले से कोयला उसी अवैध मुहानों से निकाला जा रहा था. कोयला चोरी पर रोक के बावजूद धंसान होना बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है. लगातार क्षेत्र में धंसान देखा जा रहा है, जहां डर के साए में लोग जीने को मजबूर हैa.

    इसे भी पढ़ें:

    BREAKING: खूंटी SDM रियाज अहमद को मिला बेल  

    चिरकुंडा पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन के लोग पहुंच चुके हैं. भराई करने को लेकर तैयारी कर रही है. मीडिया से बातचीत में चिरकुंडा थाना के अवर निरीक्षक बिनोद सिंह ने बताया कि जल्द ही भराई कर रास्ते को सुचारू रूप से चालू करा दिया जाएगा.  वहीं बिजली के खंबे को दुरुस्त कर बिजली बहाल कर दी जाएगी.

    इधर, स्थानीय ग्रामीण इस घटना के लिए प्रबंधन को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं. उनका साफ कहना है कि प्रबंधन के गैर जिम्मेदार रवैए के कारण ही क्षेत्र में लगातार धंसान हो रहा है.

    रिपोर्ट: विनोद सिंह, निरसा/धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news