कर्मचारी हित  में Coal India मैनेजमेंट का बड़ा फैसला ,जानिए क्या बढ़ी हैं सुविधाएं और क्या होगा लाभ !

    कर्मचारी हित  में  Coal India  मैनेजमेंट का बड़ा फैसला ,जानिए क्या बढ़ी हैं सुविधाएं और क्या होगा लाभ !

    धनबाद(DHANBAD) : देश ही  नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लगातार कर्मचारियों के हित में निर्णय ले रही है.  कर्मचारियों की  सुविधाएं बढ़ाई जा रही है.  यह अलग बात है कि आउटसोर्सिंग की वजह से कर्मचारियों की संख्या घट रही है, लेकिन जो रह गए हैं, उनकी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं.  सिर्फ कार्यरत कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि अवकाश ग्रहण करने वाले कर्मचारियों के लिए भी विशेष कर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ रही हैं.  इधर, कोल इंडिया मैनेजमेंट ने अपने कर्मचारियों और पेंशन धारी के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है. 

    कंपनी स्तर पर जारी कर दी गई है अधिसूचना 

     यह फैसला कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया है.  अब कार्यरत कर्मचारी अथवा पेंशन भोगी के मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल तथा नेशनल कैंसर सेंटर में उपचार पर होने वाले खर्च का रिम्बर्समेंट  कंपनी करेगी।  बताया गया है कि कोल इंडिया मैनेजमेंट ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.  बड़ी बात है कि इस सुविधा में कैंसर के इलाज के सभी तौर तरीके शामिल होंगे।  जैसे परामर्श, जांच, इमेजिंग, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और सर्जरी जैसे उपचार शामिल किए गए है.  हालांकि भुगतान के  के लिए यह  आवश्यक होगा कि  इलाज  टाटा मेमोरियल अस्पताल द्वारा प्रमाणित हो और स्वीकृत नियमों के अनुसार किया गया हो. 

    आश्रितों को भी मिलेगी यह सुविधा 

     इससे भी बड़ी बात है कि यह सुविधा कोल इंडिया में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत कर्मियों और उनके आश्रितों पर भी लागू होगी। बता दे कि  कोल इंडिया मैनेजमेंट पर फिलहाल कई तरह के दबाव हैं.  प्राइवेट प्लेयर्स और कमर्शियल खदानों की वजह से कोल इंडिया का कोयले के कारोबार में एकाधिकार अब लगभग टूट गया है.  कोल इंडिया की सहायक कंपनियां अब तो कैश  बैक पॉलिसी लेकर सामने आई है.  बीसीसीएल में उपभोक्ताओं को डिस्काउंट दिया जा रहा है.  तय किया गया है कि कितना कोयला उठाने पर कितना डिस्काउंट मिलेगा।  कोयला उद्योग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News