रांची में डेंटल छात्रा से दुष्कर्म मामला के सभी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में लेकर करेगी पूछताछ

    रांची में डेंटल छात्रा से दुष्कर्म मामला के सभी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में लेकर करेगी पूछताछ

    रांची(RANCHI): के लालपुर थाना क्षेत्र में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अब मुख्य आरोपी शादाब को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की तैयारी कर रही है, ताकि पूरे घटना की जानकारी मिल सके.

    बता दें कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दानिश और उसके सहयोगी फहद मलिक को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार किया. जांच के दौरान इस मामले में एक लड़की, ओली विश्वकर्मा, की भी संलिप्तता सामने आई, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

    पीड़िता ने जैसा की बताया आरोपी दानिश ने पहले उसे केक खिलाया और बाद में पिज्जा दिया. आरोप है कि खाने में नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसे खाने के बाद छात्रा को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई. इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.

    घटना के बाद पीड़िता गहरे मानसिक में चली गई और करीब दो दिनों तक वह किसी को इस बारे में बता नहीं सकी. बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से यह मामला पुलिस तक पहुंचा.

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके. यह मामला सामने आने के बाद इलाके में काफी आक्रोश है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

     



    Related News