JSSC-CGL पेपर लीक केस में बड़ी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड अनीश कुमार पटना से दबोचा गया

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL 2023 परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जांच एजेंसी ने इस मामले के मुख्य आरोपी अनीश कुमार को पटना से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि अनीश लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी.

    Major arrest in JSSC-CGL paper leak case, mastermind Anish Kumar arrested from Patna |JSSC-CGL पेपर लीक केस में बड़ी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड अनीश कुमार पटना से दबोचा गया

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL 2023 परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जांच एजेंसी ने इस मामले के मुख्य आरोपी अनीश कुमार को पटना से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि अनीश लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी.

    CID के अनुसार, अनीश कुमार को पेपर लीक गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड माना जा रहा है. एजेंसी को शक है कि प्रश्नपत्र लीक करने और उसे अभ्यर्थियों तक पहुंचाने की साजिश में उसकी अहम भूमिका थी. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.

    जांच अधिकारियों का कहना है कि अनीश से रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान पेपर लीक नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं. अब तक इस मामले में एक दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

    गौरतलब है कि JSSC-CGL 2023 परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच CID को सौंपी थी. तब से एजेंसी लगातार साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है. अनीश की गिरफ्तारी को इस केस में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news