हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया गया नष्ट

    हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया गया नष्ट

    हजारीबाग(HAZARIBAG): हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में 90 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही नाजिर अख्तर के नेतृत्व में अफीम की अवैध खेती और अफीम की खरीद-बिक्री पर रोक-थाम के लिए एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें सीआरपीएफ 22 बटालियन के सहायक समादेष्टा संजीव कुमार, महिला थाना प्रभारी, बरही स्वीटी कुमारी, चौपारण थाना के पदाधिकारी, सीआरपीएफ 22वीं बटालियन और थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

    उक्त छापामारी दल ने चौपारण थाना अन्तर्गत ग्राम करघा और पत्थलगड्डा के करीब 90 एकड़ वन क्षेत्र और रैयती भूमि पर लगे अफीम के खेती का एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन लगाकर सम्पूर्ण रूप से विनिष्टिकरण किया गया.

    दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश

    इस संदर्भ में थाना प्रभारी, चौपारण को प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है. साथ ही आस-पास के गांवो में ग्रामीणों को नशामुक्ति उन्मूलन के संबंध में जानकारी देते हुए अफीम की खेती/सेवन नहीं करने के लिए जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों से अफीम की खेती करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया. इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे तथा इस अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनन कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news