वन भूमि घोटाले में बड़ा एक्शन, विनय चौबे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ACB ने दाखिल की चार्जशीट

    पूर्व में भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में जेल में बंद विनय चौबे से जुड़े एक और मामले में जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसा है. एसीबी ने 11 जनवरी 2026 को इस घोटाले के सिलसिले में विनय चौबे को रिमांड पर लिया था. लंबी पूछताछ और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट तैयार की गई है. इस केस में उनके करीबी और नेक्सजेन ऑटोमोबाइल्स के संचालक विनय सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

    वन भूमि घोटाले में बड़ा एक्शन, विनय चौबे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ACB ने दाखिल की चार्जशीट

    रांची (RANCHI): पूर्व में भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में जेल में बंद विनय चौबे से जुड़े एक और मामले में जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसा है. एसीबी ने 11 जनवरी 2026 को इस घोटाले के सिलसिले में विनय चौबे को रिमांड पर लिया था. लंबी पूछताछ और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट तैयार की गई है. इस केस में उनके करीबी और नेक्सजेन ऑटोमोबाइल्स के संचालक विनय सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

    क्या है पूरा मामला
    आरोप है कि विनय चौबे के कार्यकाल के दौरान रांची के हजारीबाग रोड स्थित एक भूखंड, जो सरकारी रिकॉर्ड में गैर-मजरुआ खास जंगल भूमि के रूप में दर्ज था, उसका अवैध रूप से उपयोग किया गया. वन संरक्षण अधिनियम के तहत केंद्र सरकार की अनुमति के बिना ऐसी जमीन का गैर-वन उपयोग प्रतिबंधित है. जांच में सामने आया कि अधिकारियों और खरीदार ने मिलकर आपराधिक साजिश रची और नियमों को दरकिनार करते हुए जमीन का मालिकाना हक बदल दिया.

    2013 में हुआ था खुलासा
    मामला उजागर होने के बाद वर्ष 2013 में सभी अवैध जमाबंदियों को रद्द कर दिया गया था, जिसे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भी सही माना. प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद 25 सितंबर 2025 को सरकार से अनुमति लेकर हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news