सरायकेला में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 945 लीटर अवैध विदेशी शराब व स्कूटी जब्त, एक गिरफ्तार

    सरायकेला में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 945 लीटर अवैध विदेशी शराब व स्कूटी जब्त, एक गिरफ्तार

    सरायकेला(SARAIKELA): सरायकेला-खरसावां डीसी नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं अधीक्षक उत्पाद सौरभ तिवारी के नेतृत्व में उत्पाद विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया.गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबासा स्थित एक मकान में छापेमारी की गई.यह कार्रवाई उत्पाद अवर निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में उत्पाद बल की टीम द्वारा की गई. छापेमारी के दौरान मकान से कुल 105 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 945 लीटर है.इन बोतलों पर "For Sale in Arunachal Pradesh" अंकित था, जो स्पष्ट रूप से झारखंड राज्य में अवैध रूप से बिक्री हेतु रखा गया था,साथ ही मौके से एक स्कूटी भी जब्त की गई.

    मौके से एक गिरफ़्तार

    घटनास्थल से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिये प्रयास जारी है.

    फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है

    गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने उत्पाद विभाग की तत्परता और टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए जिले में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी निगरानी और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए है.

    रिपोर्ट-वीरेन्द्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news