बांध में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से चार बच्चों की मौत, पढ़ें विस्तार से

    बांध में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से चार बच्चों की मौत, पढ़ें विस्तार से

    दुमका (DUMKA):रविवार के दिन एक बड़ी खबर झारखंड के दुमका जिले से सामने आई. जहां सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पथरिया गांव स्थित बांध में डूबने से 4 मासूम की मौत हो गयी. मरने वालों में 3 बच्ची और 1 बच्चा शामिल है. सभी की उम्र 10 से 12 बर्ष के बीच है.

    बांध में नहाने के दौरान डूबने से 4 बच्चों की मौत

    जानकारी के मुताबिक  पथरिया बांध में गांव के चार बच्चे नहाने गए हुए थे, तभी अचानक बच्चे गहरे पानी मे उतर गए, जहां डूबने से चारों की मौत हो गयी. वहीं घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो परिजन बांध के पास पहुंचे. जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया.

    मरनेवालों में ये बच्चे हैं शामिल

    वहीं मारनेवाले बच्चों में  पिंडरा गांव निवासी श्याम यादव का पुत्र कुंदन कुमार(12 वर्ष), सुबोध मांझी की बेटी रेखा कुमारी(10 वर्ष), छविकान्त मांझी की बेटी ज्ञान गंगा कुमारी (12 वर्ष) और संतोष मांझी की बेटी नंदनी कुमारी (10 वर्ष) शामिल है.

    गहरे पानी में जाने की वजह से हुआ हादसा

    वहीं जब सरैयाहाट थाना की पुलिस को इसको सूचना मिली तो,मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और  कड़ी मशक्कत के बाद सभी बच्चों का शव बांध से निकाला. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  आगे की जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news