रांची(RANCHI):अकसर रेलवे स्टेशन से ऐसी कई खबरें आती रहती है. जहां जल्द बाजी में यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते है और वे ट्रेन के नीचे गिर जाते हैं. लेकिन फिर भी यात्री ये गलती दोहराने में बाज नहीं आते हैं. दरअसल ऐसी ही एक घटना रांची रेलवे स्टेशन से सामने आई है जहां एक लड़की चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी और वह ट्रेन के नीचे गिर गई. इस घटना ने वहां मौजूद सभी यात्रियों का दिल दहला दिया है. बता दे कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं. यह तस्वीर देख हर कोई चौक गया है,क्योंकि चलती ट्रेन के बीच गिरने के बावजूद भी लड़की सुरक्षित हैं.
आरपीएफ ने बचाई लड़की की जान
बता दे कि इस हादसे में लड़की की जान आरपीएफ ने बचाई है. दरअसल इस घटना की जानकारी रांची आरपीएफ ने दी उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 13351 एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में एक लड़की चढ़ने की कोशिश में थी.इसी बीच उसका पैर फिसला और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में गिर गई, जिसके बाद जल्दी से आरपीएफ ने ट्रेन रुकवाई,ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच उसे पीछे खींच कर उसकी जान बचा ली.
इस दुर्घटना में लड़की को लगी हल्की चोट
लड़की का नाम मोनिका कुमारी है. इस घटना के बाद उसने बताया कि रांची से तमिलनाडु जाने के क्रम में उसकी ट्रेन छूटने लगी, फिर वह दौड़कर ट्रेन को पकड़ने लगी. इस बीच उसका पैर फिसला और वह निचे गिर गई. इस हादसे में उसके पैर में थोड़ी चोट आयी है. हालांकि लड़की को डॉक्टर के द्वारा स्वस्थ घोषित कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया
Thenewspost - Jharkhand
4+

