आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिलने के बाद रेस हुई मैथन पुलिस, तीन नाबालिग सहित अन्य से कर रही पूछताछ 

    आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिलने के बाद रेस हुई मैथन पुलिस, तीन नाबालिग सहित अन्य से कर रही पूछताछ 

    धनबाद(DHANBAD): घटना पुरानी है लेकिन पुलिस से अब जाकर शिकायत की गई है. पुलिस भी रेस हो गई है .मामला धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र का है. पीड़िता के अनुसार घटना 26 जनवरी की है. एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप से यह मामला जुड़ा हुआ है. आरोप के मुताबिक उसी गांव के 3 से अधिक लड़कों ने नाबालिग के साथ गैंग रेप किया.

    तीन नाबालिग समेत 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ 

    पीड़िता ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि कई लोगों ने बहला-फुसलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस दौरान वीडियो भी बना लिया. घटना के बाद गांव में कई दिनों तक समझौते का प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को परेशान करने लगे. फिर पुलिस में शिकायत हुई. पुलिस गंभीरता को देखते हुए रेस हो गई है. मामले की जांच के लिए एसडीपीओ ने एक टीम का गठन किया था. इसमें कई थानों की पुलिस को शामिल किया गया था. जांच में 3 लड़कों की संलिप्तता सामने आई. उसके बाद मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू की गई. पुलिस तीन नाबालिग समेत 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. लोगों को हिरासत में लेने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे और निर्दोष पर कार्रवाई नहीं करने की मांग की. इस घटना को लेकर रविवार को मैथन  में गहमागहमी बनी रही. लड़की ने पुलिस को बताया है कि 3 से अधिक लड़कों ने उसके साथ दुराचार किया था. घटना के चलते गांव में तनाव बना हुआ है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस गांव में कैंप किए हुए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news