जमीन माफिया  मैथन -धनबाद जलापूर्ति योजना की पाइप फोड़ ले रहे कनेक्शन, जानिए डिटेल्स 

    जमीन माफिया  मैथन -धनबाद जलापूर्ति योजना की पाइप फोड़ ले रहे कनेक्शन, जानिए डिटेल्स

    धनबाद(DHANBAD): एक तरफ लोग इस भीषण गर्मी में  एक-एक बूंद  पानी  के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग मैथन -धनबाद जलापूर्ति योजना की राइजिंग पाइप से अवैध कनेक्शन कर रहे है.  ऐसा ही एक मामला निरसा थाना क्षेत्र के देवियाना के समीप प्रकाश में आया है.  ग्रामीणों की सूचना पर पीएचइडी विभाग के सहायक अभियंता ने अवैध कनेक्शन को बंद करवा दिया तथा पाइप को उखाड़कर ले गए.  इस संबंध में पीएचईडी विभाग द्वारा अवैध पानी संजोग लेने वालों की पहचान कर उन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है. 

    जमीन माफिया की करतूत 
     
    स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कुछ जमीन माफिया अपनी जमीन का प्लॉटिंग कर उसे बेचने की योजना बनाई है.  इस कारण उन लोगों ने मैथन- धनबाद जलापूर्ति योजना की  राइजिंग पाइप से रात में अवैध कनेक्शन करवाया है.  पानी के दबाव के कारण पाइप के जॉइंट से पानी  बहाने  लगा, तब स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी हुई.  स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पीएचइडी विभाग के सहायक अभियंता मोहन मंडल को दी. अवैध कनेक्शन की वजह से  पाइप फटने के कारण लाखों गैलन पानी बर्बाद हो रहा था.  

    धनबाद (निरसा ) से बिनोद सिंह की रिपोर्ट 



    Related News