महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ वोट करने पहुंचे

    महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ वोट करने पहुंचे

    रांची (RANCHI): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ वोट देने पहुंचे. इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी भी उनके साथ मौजूद रहीं. साथ ही उनके माता-पिता भी वोट देने पहुंचे. महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के मतदाता हैं और रांची में जेवीएम श्यामली में उनका बूथ है. इस बूथ पर अपने पूरे परिवार के साथ महेंद्र सिंह धोनी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित पहुंचे है. धोनी अपना कीमती समय में से वक्त निकालकर वह वोट कर एक सशक्त और मजबूत सरकार चुनने में अपनी भूमिका निभाते हैं.  

    सुबह से ही लोग धोनी को देखने के लिए इस बूथ से बाहर नहीं निकल रहे थे. लोग इंतजार कर रहे थे कि धोनी किसी भी वक्त वोट देने जरूर आएंगे और लोग उनकी एक झलक पा लेंगे. आखिरकार वही हुआ, धोनी अपने बूथ पर वोट देने आए और लोगों को उनकी एक झलक मिल गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news