बोकारो में धूम धाम से मना महावीर जयंती, जैन मंदिर से निकाली गई प्रभात फेरी  

    बोकारो(BOKARO):देश भर में आज पूरे उत्साह और उमंग के साथ महावीर जयंती मनाया जा रहा है.सभी जैन धर्मलम्बियों के द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए है.इसी कड़ी में बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म बाजार श्री दिगम्बर जैन मंदिर में सोमवार को श्री महाबीर जयंती धूमधाम और भक्तिभावना से मनाया गया. इस अवसर पर जैन समाज के लोगों द्वारा सुबह में साड़म बाजार में प्रभात फेरी निकाली गई.

    जो साड़म बाजार के विभिन्न क्षेत्रों से घूमते हुए पुनः जैन मंदिर में समाप्त हुआ.ततपश्चात मंदिर में पूजन पाठ आदि का कार्यक्रम किया गया. उस अवसर पर जैन मंदिर परिषर में श्रद्धालुओं के बीच खीर भोग प्रसाद का वितरण किया गया.मौके पर जैन धर्म के रिंकू जैन ने कहा कि हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.  

    मौके पर श्री मति महाबीरी जैन पटौदी,पूर्व उप मुखिया विकास जैन,वार्ड सदस्य पुष्पा जैन,शेखर चंद जैन,बिनोद जैन,घोटु जैन,प्रेम जैन,नवीन जैन,रिंकू जैन,विक्की जैन,आतिशी जैन,प्रियांशी जैन,विजय जैन,गोलू जैन,आशिका जैन,अशोक जैन,टीकम जैन,पंकज पटौदी,सुनील जैन आदि उपस्थित थे.

    रिपोर्ट: संजय कुमार,गोमिया,बोकारो

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news