मां काली पोस्टर विवाद: रांची में हिंदू संगठनों में गुस्सा, मेकर्स के खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत


रांची (RANCHI): फिल्म निर्देशक लीना मणिमेकलई के खिलाफ डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली को लेकर पूरे देश में विवाद बढ़ता जा रहा है. फिल्म काली में देवी काली मां के चित्रण को लेकर रांची में हिंदू संगठनों में गुस्सा है. फिल्म निर्देशक लीना मणिमेकलई, एसोसिएट प्रोड्यूसर आशा ओनाचन और काली फिल्म के एडिटर श्रवण के खिलाफ आज कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.
यह भी पढ़ें:
माता काली के बाद अब लीना मणिमेकलई ने भगवान शंकर और पार्वती की आपत्तिजनक फ़ोटो की शेयर
फिल्म ‘काली’ का जबसे पोस्टर रिलीज हुआ है तब से ही इसका विरोध हो रहा है. इस पोस्टर में माता काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. इसके साथ ही उनके एक हाथ में सतरंगा झण्डा भी है, जो LGBTQ समुदाय को प्रदर्शित कर रहा है. देश कई राज्यों में प्रोड्यूसर लीना मणिमेकलई के खिलाफ FIR भी किया गया है. बता दें कि लीना ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी फिल्म के पोस्टर को शेयर किया था. लेकिन FIR के बाद ट्विटर ने लीना के उस पोस्ट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.
4+