मां छिन्नमस्ता देवी की पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालु हो रहे मंत्रमुग्ध, जानिए क्या है खास

    मां छिन्नमस्ता देवी की पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालु हो रहे मंत्रमुग्ध, जानिए क्या है खास

    रामगढ़(RAMGARH): शारदीय नवरात्र को लेकर रजरप्पा मंदिर को विदेशों से और कोलकाता से लाए गए फूलों से सजाया गया है. इससे पूरा मंदिर परिसर फूलों की खुशबू से महक उठा है और सारा परिसर गुलजार हो रहा है. जानकारी के अनुसार, मंदिर को फूलों से सजाने के लिए कोलकाता से ही 25 कुशल कारीगरों को लाया गया है. इन्हीं कारीगरों ने ही मंदिर को सजाया है. इन कारीगरों द्वारा माँ छिन्नमस्तिका मंदिर के मुख्य मंदिर और तीनों गुंबदों, मुख्य द्वार और निकासी द्वार को आकर्षक मनमोहक ढंग से सजाया गया है.

    सजावट देख मोहित हो रहे हैं श्रद्धालु

    मां छिन्नमस्ता देवी की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच रहें श्रद्धालु मंदिर की अद्भुत सजावट देख मंत्रमुग्ध हो रहे हैं. शाम होते ही आकर्षक फूलों की सजावट पर जब विद्युत रौशनी पड़ती है, तो यह छटा देखते ही बनती है. लोग मंदिर परिसर की खूबसूरती के साथ सेल्फी और परिजनों के साथ फोटो लेने से चुकते नहीं है. उधर, नवरात्र को लेकर गुरुवार को दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रजरप्पा मंदिर पहुंचे. जहां मां छिन्नमस्तिका देवी की पूजा-अर्चना कर मत्था टेककर अपने मनोरथ पूर्ण होने की कामना की. मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर की सजावट काफी आकर्षक ढंग से किया गया है. उन्होंने बताया कि मां छिन्नमस्ता मंदिर दिन में जितना मनमोहक और खूबसूरत दिखेगी, शाम में उतना आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी से माता का दरबार नहाता नजर आयेगा.

    नवरात्र के छठे दिन हुई माकात्यायनि की पूजा

    शारदीय नवरात्र के छठे दिन शनिवार को मां कात्यायनि के स्वरूप की पूजा-अर्चना की गयी. साथ ही मंदिर प्रक्षेत्र के विभिन्न हवन कुंडों में श्रद्धालुओं और साधकों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन, जाप और पाठ करते रहे, जिससे पूरा मंदिर क्षेत्र मंत्रोच्चारण से गुंजयमान रहा. रजरप्पा कोयला क्षेत्र के चितरपुर, रजरप्पा प्रोजेक्ट, गोला, दुलमी आदि क्षेत्रों में भी नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनि की पूजा-अर्चना की गयी.

    रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news