LS Election 2024:गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में निशिकांत दुबे के काम को देख कायल हुए राजा भैया,बोले देश में बनेगी मोदी की सरकार

     LS Election 2024:गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में निशिकांत दुबे के काम को देख कायल हुए राजा भैया,बोले देश में बनेगी मोदी की सरकार

    देवघर(DEOGHAR):उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के कुंडा विधानसभा के विधायक सह जनसत्ता दल के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एकदिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे.गोड्डा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के आवास पर संवाददाता सम्मेलन करते हुए राजा भैया ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में निशिकांत दुबे में विकास करने की जो ललक है वह कर्मठ और विकासशील सांसद में देखी जाती के है,यही वजह है कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में इनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा यूपी में भी की जाती है.इनके इसी विकास कार्य के प्रति राजा भैया निशिकांत दुबे के कायल है. 

    राजा भैया ने कहा देश मे मोदी की सरकार बनेगी

     राजा भैया ने कहा कि निशिकांत दुबे संबंधों का निर्वहन करने वाले व्यक्ति हैं,उन्होंने कहा कि देश में इस बार फिर से मोदी की ही सरकार बनेगी,इसलिए अंतिम चरण के मतदान के दिन सभी मतदाताओं से अपना मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है.संवाददाता सम्मेलन में बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे , बीजेपी नेता गंगा नारायण सिंह एवं अन्य मौजूद रहे.  

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news