दुमका के मिष्ठान दुकान के एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, गर्म दूध से भरे बर्तन में गिर कर जला कारीगर

    दुमका के मिष्ठान दुकान के एलपीजी सिलेंडर में लगी आग,  गर्म दूध से भरे बर्तन में गिर कर जला कारीगर

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के सहारा बाजार में अचानक एक मिष्ठान दुकान में एलपीजी सिलेंडर में आग लग गयी. आग लगते ही दुकान में भगदड़ की स्थिति बन गई. दुकान में मौजूद सारे लोग वहां से बच कर निकलने लगे. भागने के क्रम में मिठाई दुकान का एक कारीगर गर्म दूध से भरे बर्तन में गिर गया. जिससे कारीगर झुलस गया और उसका आधा शरीर जल गया.

    घटना के बाद इलाज के लिए उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार झुलसे युवक का नाम डब्लू महतो है जो तालझारी थाना के मनियारपुर गांव का रहने वाला है.  

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news