प्यार बना पिंजरा! दो साल तक युवती से संबंध बनाता रहा प्रेमी फिर शादी से किया इंकार, अब प्रशासन से न्याय मांग रही है पीड़िता

    प्यार बना पिंजरा! दो साल तक युवती से संबंध बनाता रहा प्रेमी फिर शादी से किया इंकार, अब प्रशासन से न्याय मांग रही है पीड़िता

    पाकुड़(PAKUR):झारखंड के पाकुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार कर देने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का भरोसा, उसकी भावनाएं और उसका सपना सब कुछ एक झूठे वादे की भेंट चढ़ गया.

    एक गलत नंबर से शुरू हुई कहानी

    पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व गलती से उसके मोबाइल से एक अज्ञात नंबर डायल हो गया था.यह नंबर सोलागड़िया गांव निवासी अताउल अंसारी का था. शुरुआत में सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन कुछ ही समय में दोनों के बीच लगातार संवाद बढ़ने लगा और वह रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम-संबंध में तब्दील हो गया.

    प्यार का दिखावा और शादी का झांसा

    पीड़िता का आरोप है कि अताउल ने उसे प्यार का भरोसा दिलाया और शादी का वादा किया.उसी भरोसे के आधार पर वह शारीरिक संबंध बनाने को राजी हुई, लेकिन धीरे-धीरे युवक की नीयत बदलती गई. एक ओर वह बार-बार शादी का वादा करता रहा, वहीं दूसरी ओर समय बीतने के साथ वह शादी की बात टालने लगा.

    जब शादी की बात आई तो टूटा सपना

    जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तब अताउल ने साफ इनकार कर दिया. पीड़िता का कहना है कि जब उसके परिवार वाले उसका रिश्ता कहीं और तय करने की कोशिश करते थे, तो अताउल किसी न किसी बहाने से उन रिश्तों को तुड़वा देता था,उसने न केवल पीड़िता को धोखे में रखा, बल्कि उसके सामाजिक जीवन को भी प्रभावित किया.

    अब पुलिस से न्याय की आस

    इन हालातों से परेशान होकर आखिरकार युवती ने हिम्मत जुटाकर हिरणपुर थाना का दरवाजा खटखटाया और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए है. फिलहाल आरोपी फरार है.

    रिपोर्ट-नंदकिशोर मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news