प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए हुई लॉटरी ,जानिए कितने को मिला घर


धनबाद(DHANBAD): प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए बुधवार को धनबाद नगर निगम ने लॉटरी के माध्यम से लाभुकों को आवास का आवंटन किया. कुल 320 आवासों का आवंटन किया गया. कई बुजुर्ग भी व्हील चेयर से पहुंचे हुए थे. आवास का आवंटन मिलने से उनकी ख़ुशी देखने लायक थी. इस मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा मौजूद थे.
धनबाद के बेघरों को मिल रहा लाभ
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह महत्वाकांक्षी योजना है और प्रधानमंत्री चाहते हैं कि हर लोगों के पास अपनी छत हो और इसी के तहत यह सब कार्यक्रम हो रहा है. उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता की ओर से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हैं. उनकी योजना से धनबाद के बेघरों को बहुत लाभ मिल रहा है.
4+