चाईबासा: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार, बदमाशों ने कुछ इस तरह बुना था जाल


चाईबासा(CHAIBASA):पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल मुख्यालय में 1 मई को अज्ञात अपराधियों नें दिन दहाड़े ट्रक के चालक से पैसे की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने खुलासा करते हुए 12 घंटे के अंदर ही घटना में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में दोषी पाये गये सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
पुलिस की तत्परता से पकड़ाये लूटेरे
आपको बताये कि लूट की ये पूरी वारदात एक मई की है. जिसमे चाईबासा चक्रधरपुर मार्ग पर ऑस्फोर्ड आई अस्पताल के पास मोटरसाईकिल तीन अपराधियों ने एक ट्रक को रोककर चालक से पैसे की छिनतई कर ली थी. जिसके खिलाफ चक्रधरपुर थाना में तीन अज्ञात अभियुक्तो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था.इस मामले पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे में ही इस मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा है.
छापेमारी टीम का गठन कर किया गया खुलासा
इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस कर एएसपी सह पोड़ाहाट डीएसपी कपिल चौधरी ने विस्तार से जानकारी दी. और बताया कि कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम आशुतोष शेखर ने सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के निर्देशन में एक छापेमारी टीम का गठन कर तकनीकि साक्ष्य के आधार पर 12 घण्टे के अंदर खुलासा करना पुलिस की बहुत बड़ी सफलता है. इसमे आदिल रसिद,मोहम्मद शाहिद अनवर और मुर्तवीर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है.साथ ही कांड में उस्तेमाल मोटरसाईकिल, छिना हुए पैसा और कपड़ा को बरामद किया गया है.
रिपोर्ट:संतोष वर्मा
4+