Crime & Criminals:गौर से देखिए-यही हैं वह बिहार के अपराधी,जिनकी गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस को डाका विफल करने की मिली लीड

    Crime & Criminals:गौर से देखिए-यही हैं वह बिहार के अपराधी,जिनकी गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस को डाका विफल करने की मिली लीड

    धनबाद(DHANBAD): गौर से देखिए- यही बिहार में गिरफ्तार 3 अपराधी है.  इसके बाद पटना पुलिस ने धनबाद एसएसपी को अपराधियों की योजना के बारे में जानकारी दी.  पटना पुलिस ने टाटा सफारी गाड़ी से धनबाद में डकैती की योजना बनाकर जा रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया.  यह घटना सोमवार की देर रात की है.  बिहार एसटीएफ को सूचना मिली कि कुछ अपराधी सफेद रंग की एक टाटा सफारी में सवार होकर दीघा मरीन ड्राइव के रास्ते गांधी मैदान की ओर बढ़ रहे है.  पुलिस ने तुरंत इलाके में एंबुश लगा दिया और जांच शुरू कर दी.  देर रात को एक संदिग्ध गाड़ी को रोका गया, लेकिन गाड़ी चालक ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की. 

     पुलिस ने ओवरटेक कर गाड़ी को रोका, जिसमें अपराधी सवार थे.  उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.  उनके पास से दो पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए.  पुलिस ने टाटा सफारी को भी जब्त  कर लिया.  जब एसटीएफ ने पूछताछ शुरू की तो बताया कि वह लोग  झारखंड के धनबाद में एंजल वन माइक्रो फाइनेंस कंपनी में डाका  डालने जा रहे थे.  गिरफ्तार अपराधियों ने कई के नाम भी बताएं, यह भी खुलासा किया कि पटना के बेउर जेल और बंगाल के पुरुलिया जेल से इस योजना की साजिश रची गई थी. 

     बिहार एसटीएफ पूरे गैंग को तलाश रही है.  अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद बिहार एसटीएफ ने धनबाद के एसएसपी को अपराधियों की योजना की जानकारी दी.  उसके बाद धनबाद पुलिस ने मंगलवार की सुबह एंजल वन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के अगल-बगल घेराबंदी कर दी.  घेराबंदी इतनी टाइट और मजबूत थी कि अपराधी इसे  भेद नहीं सके और वह गिरफ्त में आ गए.  धनबाद पुलिस ने डकैती डालने के पहले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.  

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news