Palamu Loksabha Seat: गढ़वा में बीजेपी प्रत्याशी विष्णु दयाल राम का कड़ा विरोध, जानिए लोगों ने क्यों जताई नाराजगी


Jharkhand Loksabha Election Voting: पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले में बीजेपी प्रत्याशी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा.जहां के चिनियाँ प्रखंड के मुस्लिम बाहुल बूथों पर प्रत्याशी विष्णु दयाल राम का कुछ मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर विरोध किया.
मतदान का हाल जाने पहुंचे थे विष्णुदयाल राम
दरअसल मतदान को लेकर चिनियाँ इलाके मे बीजेपी प्रत्याशी विष्णु दयाल राम मतदान का हाल जानने बूथ पर जा रहे थे. इसी बीच चामा बूथ पर पहुंचते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने इनका विरोध कर दिया.घटना के बाद प्रत्याशी चुपचाप वहां से निकलना ही मुनासिब समझा.
लोगों ने अचानक से विरोध करना शुरू कर दिया
विष्णु दयाल राम ने कहा कि मुस्लिम बहुल इलाके में मेरा विरोध किया गया है, इसकी शिकायत की गई है .वही विष्णु दयाल राम चुनाव आयोग पर भी थोड़ा नाराज दिखे. विष्णु दयाल राम की नाराजगी के पीछे वजह यह थी कि यहां वोटिंग बहुत ही धीमी रफ्तार से चल रही थी. वहीं कहीं पर ई.वी.एम मशीन भी खराब थी जो अच्छे से काम नहीं कर रही थी, शिक़ायत के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रहा है.
4+