लोकपाल ने रोकी धनबाद के केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान की बहाली 

    लोकपाल ने रोकी धनबाद के केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान की बहाली

    धनबाद(DHANBAD): नई और पुरानी बहाली को लेकर केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान(सिम्फ़र ) धनबाद सवालों के घेरे में है.  शिकायत मिलने के बाद सीएसआईआर के लोकपाल ने धनबाद के सिम्फ़र  में सभी तरह की नियुक्तियों पर रोक लगा दी है. जानकारी के अनुसार यहाँ वैज्ञानिक से लेकर तकनीकी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही थी.  शिकायत मिलने के बाद लोकपाल ने इसे स्थगित कर दिया है.  बता दें कि बहाली को लेकर शिकायत पीएमओ  तक की गई थी.  वैसे भी सिम्फ़र  की गतिविधियां सीबीआई के रडार पर है.  

    सीबीआई से लेकर सीएसआईआर की कमेटी भी  गतिविधियों की जांच कर रही है.  रोक का मतलब यह निकाला जा रहा है कि नियुक्तियों में गड़बड़ी की गई है और अब वैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.  सिम्फ़र  के प्रशासनिक नियंत्रक  ने बुधवार को पत्र निर्गत किया  है, जिसमें कहा गया है कि माननीय लोकपाल सीएसआई आर , हेड क्वार्टर के आदेश पर नियुक्ति प्रक्रिया को होल्ड पर रखा जाता है. इसके पहले  केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान , सिंफर, धनबाद में करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बडी का मामला सामने आया था.

    आरोप था कि यहां के वेतनभोगी अधिकारियों ने स्वयं प्रोजेक्ट कंस्लटेंसी और टेस्टिंग के नाम पर मानदेय के रूप में करोड़ों रुपये का भुगतान ग्रहण कर लिया है. बता दे कि सीएसआईआर-के न्द्रीय खनन एवं ईधन  अनुसंधान संस्थान ,धनबाद वैज्ञानिक एवं औद्योगिग  अनुसंधान परिषद्  (सीएसआईआर) के तत्वावधान में एक प्रमुख आईएसओ-9001प्रमाणित अनुसंधान संस्थान है.  



    Related News